Rewari News: ठाकुर बिहारी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

On: September 22, 2024 1:54 PM
Follow Us:
गांव रालियावास के ठाकुर बिहारी मंदिर में रविवार को पुजारी पंडित प्रेम बलभ व त्रिुभवन शास्त्री की अगुवाई में बैठक हुई।

Rewari News: धारूहेड़ा कस्बे के गांव रालियावास के ठाकुर बिहारी मंदिर में रविवार को पुजारी पंडित प्रेम बलभ व त्रिुभवन शास्त्री की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में कई सालों से जर्जर हो रहे मंदिर को ​जीर्णोद्धार को लेकर मंथन किया।

ग्रामीणों ने कहा मंदिर केे पुन निर्माण के लिए हर घर से सहयोग किया जाएगा। मंदिर में पुजारी की अगुवाई में एक कमेटी बनाकर मंदिर जीर्णोद्धार किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा ग्रामीणों का प्रयास सराहनीय है।Rewari News

मिलझुल कर सहयोग करें तथा मंदिर का जीर्णोद्धार करेंगे। इस मौके पर नीरज पंच, राजसिंह, सुंदरलाल, सरजीत नंबरदार, महेश पंच, देवदत्त, होशियार सिह, जयसिंह, दीनाराम, महेंद्र सिंह, भोम सिंह, मदनलाल, धन्नजय शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now