back to top
Home Haryana News Weather News Haryana Weather News: रेवाड़ी सहित इन जिलों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान,...

Haryana Weather News: रेवाड़ी सहित इन जिलों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान, आज हीटवेव का अलर्ट जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में दिन पर दिन गर्मी का टॉर्चर बढ़ता जा रहा है। दिन ही नहीं बल्कि रात भी काफी गर्म हो रही है। हरियाणा में लू अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल,नूह,चरखी दादरी और रोहतक में रातें गर्म हो रही है।

मौसम विभाग के द्वारा सिरसा फतेहाबाद और हिसार शाहिद गई जिलों में 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोंभ होगा जिसके वजह से राज्य में हल्की बारिश होगी। बारिश होने से तापमान में कमी होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज 23 अप्रैल को तेज धूप होगी। आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा वहीं कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 अप्रैल को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। रोहतक रेवाड़ी भिवाड़ी नारनौल सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

25 अप्रैल को गर्मी और तेज हो जाएगी. कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 25 अप्रैल को 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक जैसे इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा।

26 अप्रैल से राज्य में हल्की बारिश होगी। हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हाला की 27 तारीख से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को धूप से बचने के लिए कहा है। धूप के वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं और अस्पताल में भी भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने खासकर बुजुर्गों और बच्चों को धूप से बचने के लिए कहा है इसके साथ ही साथ पशुओं को भी पर्याप्त मात्रा में पानी देने के लिए कहा है। राज्य के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।