back to top
Home Haryana News Weather News Haryana News: बढ़ने लगा तापमान, अगले दो दिनों तक रेवाड़ी, रोहतक सहित...

Haryana News: बढ़ने लगा तापमान, अगले दो दिनों तक रेवाड़ी, रोहतक सहित इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

बढ़ने लगा तापमान, अगले दो दिनों तक रेवाड़ी, रोहतक सहित इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
बढ़ने लगा तापमान, अगले दो दिनों तक रेवाड़ी, रोहतक सहित इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

Haryana News: हरियाणा में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वहीं कई जिलों में तो हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के तापमान में अगले दो दिनों में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

17 अप्रैल तक राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा हालांकि इसका हरियाणा में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।राज्य के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी (Haryana News)

मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा आज राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात), पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में आज लू चल सकती है। वही दो दिनों तक इन जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। गर्मी का टॉर्चर देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने राज्यवासियों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। धूप में निकलने से बचे और अगर धूप में कोई जरूरी काम है तो अपने चेहरे को सूती कपड़े से कवर करें। ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें और पशुओं को भी धूप से बचा कर रखें।

अब बारिश के नहीं है कोई आसार

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब जिले में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। जून तक लगातार गर्मी का टॉर्चर देखने को मिलेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। रेवाड़ी रोहतक सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आने वाले समय में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News