Euro International School में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

On: August 8, 2024 9:36 AM
Follow Us:

Euro International School  धारूहेड़ा के प्रांगण में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने नृत्य , संगीत म्यूजिकल चेयर आदि में भाग लेकर इस त्योहार में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय प्रबंधन समिति की तरफ से शिक्षिकाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं गई। शिक्षिकाओं ने झूले का आनंद भी लिया। स्कूल प्राचार्या मीनू दुबे ने सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं।Euro International School

 

 

कोऑर्डिनेटरस ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में लगातार करवाते रहने का आश्वासन दिया।Euro International School

प्राचार्या ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है चारों तरफ हरियाली होने के कारण हम इसे हरियाली तीज कहते हैं। यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है।

 

इस पर्व को हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मीनू दुबे के साथ उप प्राचार्या और सभी कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे।Euro International School

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now