हरियाणा में टीचरों की होगी परीक्षा, भिवानी बोर्ड ने खाका किया तैयार, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

On: June 27, 2025 1:25 PM
Follow Us:
Teachers will be examined in Haryana, Bhiwani Board has prepared the blueprint

निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की ओर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व प्राचार्यों के चयन हेतु लिखित परीक्षा-2025 का आयोजन 30 जून 2025 को दोपहर 2:00 बजे से सांय 3:30 बजे तक प्रशासनिक मण्डल स्तर पर करवाया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रवक्ता ने बताया कि यह परीक्षा छ: श्रेणियों 1. प्रिंसिपल 2. पीजीटी टीचर 3. हेड मास्टर  4. एलेमेंटरी स्कूल हेड मास्टर  5. टीजीटी टीचर  6. प्राइमरी /हेड टीचर के लिए आयोजित करवाई जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह परीक्षा एचटेट की तर्ज पर ओ०एम०आर० आधारित एवं पैन-पेपर मोड में आयोजित करवाई जाएगी। सभी प्रश्र बहुवैकल्पिक होंगे व प्रत्येक प्रश्र के लिए दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्र 1 अंक का होगा तथा कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इस परीक्षा में एचटेट परीक्षा के स्तर के प्रश्र भी शामिल होंगे। प्राइमरी /हेड टीचर के लिए श्रेणी की परीक्षा 70 अंक की होगी तथा शेष सभी श्रेणियों की परीक्षा 60 अंक की होगी। इस परीक्षा से सम्बन्धित श्रेणीवार परीक्षा कंटेंट एरिया/डिजाइन की जानकारी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in व निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की वेबसाइट www.schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी एम्प्लोयी आईडी और मोबाइल नंबर दर्जकर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र  (एडमिट कार्ड) पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढक़र व समझकर उनकी अनुपालना करना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाईन नम्बर 01664-254305 व ई-मेल assplexam@bseh.org.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now