Suicide in rewari: धारूहेड़ा: गांव मालपुरा में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी पृथ्वीपुर, थाना ताखा पुरलिया जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था .
सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि गौतम 19 किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार देर शाम जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक को संदेह हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कमरे की खड़की को तोड़कर उसे बाहर निकला।Suicide in rewari
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।Suicide in rewari

















