Suicide in Dharuhera: होटलकर्मी और श्रमिक ने किया सुसाईड

On: July 11, 2025 3:24 PM
Follow Us:
SUICIDE

Suicide in Dharuhera: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में गुरूवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहली घटना गांव खजूरी स्थित एक कंक्रीट मिक्सर प्लांट की है, जहां एक श्रमिक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना आकेड़ा गांव स्थित एक होटल की है, जहां होटल में पार्टनरशिप निभा रहे कर्मी ने पंखे से लटककर जान दे दी।

पहली घटना में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महुवा जिले के गांव गयोडी निवासी मिठाई लाल पुत्र मुन्ना (उम्र लगभग 37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खजूरी के कंक्रीट मिक्सर प्लांट में मजदूरी करता था। उसने पेड़ से लटककर आत्महत्या की, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है।Suicide in Dharuhera

दूसरी ओर, आकेड़ा स्थित गोल्डन होटल में एक होटल कर्मी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर जिले के थाना करोह अंतर्गत गांव सिरिया निवासी हरिश्चंद्र चौधरी उर्फ करण चौधरी पुत्र बीरबल प्रसाद (उम्र लगभग 41 वर्ष) के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि वह उक्त होटल में पार्टनरशिप में शामिल था और उस पर भारी कर्ज हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।धारूहेड़ा थाना पुलिस व सेक्टर छह पुलिस ने दोनों मामलों में सामान्य कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now