Success Story DSP Anju Yadav: हरियाणा की बेटी राजस्थान में बनी DSP , जानिए दर्द भरी कहानी कैसे हासिल किया मुकाम

On: November 2, 2025 7:49 PM
Follow Us:
हरियाणा की बेटी राजस्थान में बनी डीएसपी, , जानिए दर्द भरी कहानी कैसे हालिस किया मुकाम

Success Story DSP Anju Yadav: राजस्थान में डीएसपी पद पर तैनात अंजू यादव गांव में रहने वाली साधारण सी महिला है । लंबे सर्घष के बाद अपनी सफलता के बाद उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की है, जो देश की महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। उनकी दर्द भरी कहानी सुनकर आंसू आ जाते है।Success Story DSP Anju Yadav

हरियाणा की बेटी अंजू यादव ने जीवन के कठिन संघर्षों को पार करते हुए राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनकर एक मिसाल कायम की है। किसान परिवार में जन्मी अंजू यादव की सफलता की यह कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं।Success Story DSP Anju Yadav

ANJU YADAV DSP RAJ

अंजू यादव का जन्म हरियाणा के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। कम उम्र में विवाह के बाद उन्हें ससुराल से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। वर्ष 2021 में पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अकेले दम पर बेटे की परवरिश और अपने करियर दोनों की जिम्मेदारी संभाली। मायके लौटने के बाद पिता के सहयोग से उन्होंने डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से ग्रेजुएशन पूरी की और आगे की पढ़ाई जारी रखी।

उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में कदम रखते हुए पहले स्कूल टीचर के रूप में मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में कार्य किया। इसके बाद अंजू ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा दी और विधवा कोटे से परीक्षा पास की। 11 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने सितंबर 2025 में राजस्थान पुलिस में डीएसपी पद की शपथ ली।

ANJU DSP 3

बता दें कि अंजू यादव का जन्म 1988 में हरियाणा के नारमौल के गांव धौलेड़ा में हुआ था। उनके पिता लालाराम यादव एक किसान हैं और मां सुशीला देवी गृहणी हैं। अंजू की पढ़ाई किसी बड़े पब्लिक स्कूल से नहीं, बल्कि गांव के सरकारी स्कूल में हुई है। 12वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद डिस्टेंस से सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

अंजू यादव की यह उपलब्धि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने साबित किया है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, आत्मविश्वास और लगन से सफलता अवश्य मिलती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now