Sports News: हरियाणा खेल विभाग ने जारी किया खेल कलैंडर

On: May 3, 2025 5:33 PM
Follow Us:
हरियाणा खेल विभाग ने जारी किया खेल कलैंडर

Sports News : हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2025-26 में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के जरिए खिलाडिय़ों को पहले से ही प्रतियोगिताओं की जानकारी मिलेगी और वे प्रतियोगिताओं की अच्छे ढंग से तैयारी कर पाएंगे। खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने उपरांत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। Sports News

सरकार की खेलो की प्रति पहल: बता दे कि हरियाण सरकार ने इस साल के बजट में कई नई पहलो की घोषण की थी। खेलों को और बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं देने का दावा किया था। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं और खेल उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला लिया है।

 

खेल मंत्री ने बताया कि 16 से 18 मई 2025 तक राज्य स्तरीय अखाड़ा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से 6 से 8 जून तक स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 20 से 22 जून तक सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ, 4 से 6 जुलाई तक स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता और 18 से 20 जुलाई तक स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा 1 से 3 अगस्त तक स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता, 22 से 24 अगस्त तक स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता, 5 से 7 सितंबर तक स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता, 18 से 28 सितंबर तक सीएम कप प्रतियोगिता और 10 से 12 अक्टूबर तक स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता और 24 से 26 अक्टूबर तक स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, 7 से 9 नवंबर तक स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता, 20 से 25 नवंबर तक मिल्खा सिंह मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता, 21 से 23 नवंबर तक स्टेट रग्बी प्रतियोगिता, 12 से 14 दिसंबर तक स्टेट इंटर नर्सरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2 से 4 जनवरी, 2026 तक इंटर डिपार्टमेंट स्टेट खेल प्रतियोगिता, 23 से 26 फरवरी तक गुरुग्राम मैराथन और 2 मार्च को फरीदाबाद मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now