Sports News: जापान में दम दिखाएंगे हरियाणा के 19 खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा करेंगे टीम की अगुवाई

On: September 1, 2025 5:01 PM
Follow Us:
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

Sports News: टोक्यो में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 14 पुरुष और 5 महिला एथलीट हिस्सा लेंगे। हरियाणा से नीरज चोपड़ा, संदीप कुमार और पूजा का चयन भारतीय टीम में हुआ है। नीरज चोपड़ा ने वर्तमान चैंपियन होने के चलते वाइल्ड कार्ड से क्वालिफाई किया है।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी मेंबर राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय दल इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाएगा।

19 भारतीय एथलीट होंगे शामिल – एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनित 19 सदस्यीय दल 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो (जापान) में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगा।

हरियाणा के सितारे खिलाड़ी : नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो, संदीप कुमार (महेंद्रगढ़) 35 किमी रेस वॉक और पूजा (फतेहाबाद) 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगी। Sports News

पुरुष वर्ग : नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो), गुरवीर सिंह (5000 मीटर), परवीन छित्तरवाल व अब्दुल्ला अबू बकर (ट्रिपल जंप), सर्वेश अनिल कुशारे (हाई जंप), अनिमेष कुजूर (200 मीटर दौड़), सचिन यादव, यशवीर सिंह, रोहित यादव (जेवलिन थ्रो), श्री शंकर मुरली (लांग जंप), सेरविन सेबिस्थियन (20 किमी रेस वॉक), संदीप कुमार व रामबाबू (35 किमी रेस वॉक), तेजस श्रीषे (110 मीटर हर्डल)। Sports News

महिला वर्ग : पारुल चौधरी व अंकिता (3000 मीटर स्टेपलचेज), अनु रानी (जेवलिन थ्रो), प्रियंका (35 किमी रेस वॉक), पूजा (800 और 1500 मीटर दौड़)। Sports News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now