South Korean President: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों में झड़प

On: January 15, 2025 2:45 PM
Follow Us:

South Korean President:  दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में राष्ट्रपति यून सुक योल को बुधवार को उनके आवास पर गिरफ्तार कर लिया गय है। हालाकि सुरक्षा गार्ड और कानून एजेंसियों के अधिकारी आमने-सामने आ गए। क्योकि सुक योल ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था।

उनकी गिरफ्तारी को लेकर कफी देर तक दोनो के बीच गतिरोध भी हुआ, लेकिन सुरक्षा गार्ड उसे नही रोक सके। करीब एक घंटे हुए बहस के बाद योल के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने गए थे।

बता दे कि योल अपने हन्नाम डोंग आवास पर पिछले कई हफ्तों से छिपे हुए थे। उन्हें पकड़ने के कई बार छापेमारी की गई। इतना ही नहीं हजार से ज्यादा जांचकर्ता और पुलिस अधिकारी इसके लिए तैनात थे। क्योंकि योल ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था। उसके बाद से उसके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थें

पुलिस द्वारा योल को गिरफ्तार करने की यह दूसरी कोशिश थी। पहले भी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पूर्व राष्ट्रपति योल को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षा गार्ड के गतिरोध के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था, लेकिन बुधवार को टीम को सफलता मिल ही गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now