South Bypass: सातरोड-साउथ बाईपास रोड 21 जुलाई से होगा बंद, ट्रेनें रहेगीं बाधित

On: July 19, 2025 6:50 PM
Follow Us:
Sourth Bypass: Saatrod-South Bypass Road will be closed from July 21, trains will be disrupted

South Bypass: हिसार में 21 जुलाई से सातरोड गांव से साउथ बाईपास जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा। इस रास्ते पर रेलवे लाइन संख्या एलसी 88 पर ROB बनाने का काम किया जा रहा है। अब ओवरब्रिज का कार्य आखिरी चरण में है।

लोकनिर्माण विभाग को रेलवे सीमा में गार्डरों को रखने के लिए रलवे की तरफ से ब्लॉकेज मिल गया है। इसकी वजह से हिसार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के इंजीनियरों की मदद से 6 गार्डर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के लिए रखे जाएंगे।

इस कारण रास्ते को पूरी तरह आगामी आदेशों तक बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि सातरोड के पास साउथ बाइपास पर बनाए जा रहे आरओबी का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है।

इससे पहले 4 डेड लाइन को बीएंडआर पार कर चुका है। दरअसल रेलवे के हिस्से के कारण कार्य में देरी आई है। बीएंडआर को रेलवे ने गर्डर लॉन्चिंग स्कीम को अनुमति नहीं दी थी। मगर अब परमिशन मिल गई है।

पूरा महीना बंद रह सकता है रास्ता
बीएंडआर अफसरों के अनुसार रेलवे टीम गार्डर लॉन्चिंग के समय मौजूद रहेगी। इससे पही बीएंड आर ने रेलवे पोर्सन पर रखे जाने वाले सभी गर्डर साइट पर पहुंचा दिए हैं। 21 जुलाई को सुबह से ही गार्डर रखने का काम शुरु हो जाएगा।

31 करोड़ की लागत से बन रहा आरओबी
सातरोड स्थित साउथ बाइपास के आरओबी के निर्माण पर 31.10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी लंबाई 658 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ 3-3 मीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now