हरियाणा ओपन स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत रहा अव्वल

On: September 9, 2025 9:29 PM
Follow Us:

कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई हरियाणा ओपन स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। सोनीपत ने कुल 18 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, वहीं भिवानी 16 पदक लेकर दूसरे और हिसार 12 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। झज्जर जिले ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 9 पदक अपने नाम कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व निदेशक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दलेल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सोनीपत ने 6 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भिवानी ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान, जबकि हिसार ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार झज्जर ने 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में एथलेटिक्स हरियाणा कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोच अंजू रानी और मणि कुमार भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now