Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है। सोनीपत जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था क और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में जगदीशपुर गांव में जल्द ही 33 केवीए क्षमता का बिजली सब-स्टेशन बनाया जाएगा। बिजली निगम मुख्यालय की तरफ से इसकी मंजूरी दी गई है। इस सब स्टेशन के बनने से आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
मुआवजे को लेकर फंसा था पेंच
जगदीशपुर में बिजली सब- स्टेशन स्थापित करने के लिए बिजली विभाग ने जमीन का चयन कर लिया गया था। उस समय के रेट के हिसाब से किसानों को मुआवजा राशि के चेक भी जारी कर दिए गए थे।
बाद में जमीन के भाव और कलेक्टर दरों में बढ़ोत्तरी के चलते ग्रामीणों ने कम मुआवजा राशि का हवाला देते हुए जमीन देने से मना कर दिया था। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने मामला बिजली निगम के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया।

















