SDO अरविन्द यादव को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, जानिए क्या किए है उत्कृष्ट कार्य

On: October 30, 2023 4:27 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सिचाई विभाग में कार्यरत एसडीओ अरविन्द यादव को अंतरराष्ट्रीय संगठन विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। क्रिकेट जगत के जाने माने क्रिकेटर रहे मदनलाल शर्मा व कविता बजाज सीईओ WHRPC के हाथों उपाधि प्रदान की गई।

रेवाडी पुलिस के लिए गैंगस्टर महेश सैनी बना चुनोती, संपति होगी जब्त

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गोतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव एन सी पी ब्रिज मोहन श्रीवास्तव और आयोग के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन डॉ तपन कुमार राउतरे आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यह कार्यक्रम दा अशोक होटल दिल्ली में आयोजित किया गया ।
IMG 20231030 WA0142
जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य द्वारा प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके गणमान्य व्यक्तियों को मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अरविंद यादव एसडीओ को सिविल इंजीनियरिंग के साथ -साथ सामाजिक कार्य में अतुल्य योगदान देने के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।खाटूश्याम मंदिर 17 घंटे रहेगा बंद, यहाँ जानिए क्या है बड़ा कारण

 

यादव ने सामाजिक कार्य बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ,पर्यावरण सुरक्षा , स्वच्छ भारत अभियान , कोरोना टाइम में सराहनीय योगदान व मानवाधिकार के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। वर्तमान समय में सिंचाई विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now