Haryana School Closed: हरियाणा के इस जिले में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल,आदेश जारी

On: May 9, 2025 5:24 PM
Follow Us:
Haryana School Closed

Haryana School Closed  : अंबाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अंबाला में आज और कल और सोमवार को रविवार को स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. ये आदेश डीसी अंबाला की ओर से जारी किए गए हैं. प्रशासन ने यह फैसला जिले में बने संवेदनशील हालात को देखते हुए लिया है.Haryana School Closed

स्थिति गंभीर मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. सीएम कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और हर पल प्रशासन से अपडेट ले रहे हैं.Haryana School Closed

सभी जरूरी विभागों की छुट्टियां रद्द
हालात को संभालने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं ताकि किसी भी समय पूरी ताकत के साथ प्रतिक्रिया दी जा सके.

इससे पहले 7 मई को पूरे हरियाणा में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी की गई थी. राज्य भर में मॉक ड्रिल करवाई गई और इसके बाद ब्लैकआउट भी कराया गया था. ताकि आपात स्थिति में लोगों और सिस्टम की प्रतिक्रिया की जांच की जा सके. यह अभ्‍यास प्रशासन की सतर्कता और सजगता का संकेत देता है.

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने नागरिकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है. सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से अफवाहें फैलाने से बचने को कहा गया है. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है.

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now