School Holidays: ठंड को लेक​र अवकाश् बढा, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

On: January 15, 2024 10:11 AM
Follow Us:

School Holiday, : गंभीर शीत लहर के चलते चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 22 जनवरी तक अवकाश रहेगा इस दौरान सिर्फ दसवीं में 12वीं कक्षाओं की 10 बजे से लेकर 3 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। जबकि पहले 15 जनवरी तक ही अवकाश था।Rewari News: रेवाड़ी में CGHS क्लिनिक के निर्माण को मिली मंजूरी, इतने हजार कर्मचारियों को नई साल पर तोहफा

प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर दिया है।

जारी आदेशो में कहा गया है कि कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं। 20 जनवरी तक शहर के सभी आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ में शीतकालीन अवकाश के दौरान ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी।

हरियाणा के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर शीतकालीन अवकाश के दौरान किसी भी सरकारी या निजी स्कूल के खुलने पर पाबंदी लगाई है। पर 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं नजदीक होने के कारण शीतकालीन अवकाश के दौरान भी कक्षाएं जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
SCHOOL 11zon 1

भारत मौसम विभाग के अपडेट मौसम बुलेटिन के अनुसार 20 जनवरी तक मौसम इसी प्रकार खुश्क बना रहेगा। इस दौरान रात्रि के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिखाई देगी। वर्तमान में पंजाब व हरियाणा की लगभग सभी जिले गंभीर शीत लहर की जकड़न में जकड़ गए हैं।Rewari News: रेवाड़ी में CGHS क्लिनिक के निर्माण को मिली मंजूरी, इतने हजार कर्मचारियों को नई साल पर तोहफा

हरियाणा में ठंड का कहर
हरियाणा के नारनौल जिले में भी पाला जम गया। जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई।

मौसम विभाग की भाषा में सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। भारत मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में 15 जनवरी के लिए पंजाब हरियाणा दोनों प्रदेशों में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 20 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सुबह व शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

चंडीेगए में 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
चंडीगढ़ में क्लास एक से लेकर क्लास आठवीं तक के लिए सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दी हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now