Savitri Jindal : एक बार विश्व पटल पर हरियाणा का नाम छा गया है। क्योकि हरियाणा के हिसार विधायक और ओपी जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) अब फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट 2025 के हिसाब से भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया है।
भारत के शीर्ष 10 अरबपतियों में वह एकमात्र महिला हैं। जिंदल समूह की चेयरपर्सन का साम्राज्य स्टील, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे तक फैला हुआ है। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के पास कुल 35.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इतना ही नहीं सावित्री जिंदल का मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद भारत के सबसे धनी लोगों में तीसरा स्थान है।
कंपनी की स्थापना सावित्रि जिंदल के दिवंगत पति ओम प्रकाश जिंदल ने की थी। लेकिन 16 साल पहले उनका एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद, व्यवसाय उनके बेटों में बांट दिया गया था। उनका बेटा सज्जन जिंदल जो मुंबई में रहता है। फिलहाल उनके पास JSW स्टील, JSW सीमेंट और JSW पेंट्स है ।
2023 में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को सार्वजनिक किया। 2024 में, उन्होंने चीन की SAIC मोटर की सहायक कंपनी MG मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की तथा इलेक्ट्रिक वाहनों में विस्तार किया। दिल्ली में रहने वाले नवीन जिंदल जिंदल स्टील एंड पावर का प्रबंधन करते हैं।
तीसरे नंबर पर है भारत (Countries in Forbes Billionaires List 2025) भारत इस फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2025 में तीसरे नंबर पर है। भारत अरबपति में कुल 205 अरबपति हैं। पिछले साल भारत में कुल 200 अरबपति रहे थे। कुल संपत्ति $941 बिलियन है। भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 2025 में 92.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
हल्दीराम की दोगुनी हुई संपत्ति
हिंदुस्तान में मुनाफ कमाने वालों में हल्दीराम के शिव किशन अग्रवाल और मनोहर लाल अग्रवाल की संपत्ति दोगुनी हो गई है। जब टेमासेक ने इस स्नैक दिग्गज कंपनी का मूल्यांकन 10 बिलियन डॉलर कर दिया। इसी के साथ ही मधुसूदन अग्रवाल भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए।
2025 में ये है भारत के टॉप 10 अरबपति
- 1- मुकेश अंबानी – 92.5 बिलियन डॉलर (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
- 2- गौतम अडानी – 56.3 बिलियन डॉलर (अडानी ग्रुप)
- 3- सावित्री जिंदल – 35.5 बिलियन डॉलर (ओपी जिंदल ग्रुप)
- 4- शिव नादर – 34.5 बिलियन डॉलर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज)
- 5- दिलीप सांघवी – 24.9 बिलियन डॉलर (सन फार्मास्यूटिकल्स)
- 6- साइरस पूनावाला – 23.1 बिलियन डॉलर (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया)
- 7- कुमार बिड़ला – 20.9 बिलियन डॉलर (आदित्य बिड़ला ग्रुप)
- 8- लक्ष्मी मित्तल – 19.2 बिलियन डॉलर (आर्सेलर मित्तल)
- 9- राधाकिशन दमानी – 15.4 बिलियन डॉलर (डीमार्ट, निवेश)
- 10- कुशल पाल सिंह – 14.5 बिलियन डॉलर (रियल एस्टेट)
- इस साल जुड़े पांच नए अरबपति भारत में इस साल पांच नए अरबपति जुड़े हैं। जिसके चलते इस बार इनकी कुल संख्या 205 हो गई है। जो एक नया रिकॉर्ड है। भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 941 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

















