Rewari: सरपंच व ग्राम सचिव ने मिलकर पंचायत फंड का किया गबन

On: June 26, 2023 6:17 PM
Follow Us:

डीसी को पत्र भेजकर डूंगरवास के रिकार्ड की जांच करवाने की मांग
धारूहेड़ा: खंड के गांव डूंगरवास में पंचायती रास्ते की पैमाइश में फर्जी बिल का मामला सामने आया है। उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्कालीन सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।FRAUD
लांबंद हुए धारूहेड़ावासी, मामला दर्ज भिवाडी प्रशासन पर क्यों नहीं, जानिए क्या है आगे की रणनीति
उपायुक्त को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि तत्कालीन सरपंच और ग्राम सचिव ने पंचायत के खाते से 8850 रुपये की रसीद पैमाइश के बिल के नाम पर काट दी। जबकि इस बिल का तहसील कार्यालय में कोई रिकॉर्ड नहीं है। गांव डूंगरवास के ही निवासी चंद्र प्रकाश ने उपायुक्त को लिखे पत्र में गांव के पंचायती राज से 196 से 98 की पैमाइश के लिए सीएम विंडो पर इसी साल 9 जनवरी को शिकायत दी थी।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। चंद्र प्रकाश ने 10 फरवरी को सीएम विंडो पर दूसरी शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत पर नायब तहसीलदार ने कहा है की निशानदेही की प्रति उपलब्ध कराना संभव नहीं है। ऐसे में नायब तहसीलदार ना केवल शिकायतकर्ता के खिलाफ बल्कि हरियाणा सरकार को भी अंधेरे और धोखे में रख रहा है।नपा हाउस मिटिंग: डिफाल्टर ठेकदार होगें ब्लैक लिस्ट, विकास कार्यो नहीं होने पर खूब हुई गहमा गहमी

चंद्र प्रकाश ने कहा कि नायब तहसीलदार की पूरी कार्रवाई संदेह पैदा करती है। डीसी को पत्र भेजकर रिकोर्ड की जांच करवाने की मांग की है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now