Haryana News: हिन्दुस्तान की दुल्हनियां बनी ‘रयोको’, नमस्ते इंडिया कहकर जताई खुशी

On: February 18, 2023 2:29 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा मे एक कहावत है कि नौकरी और छोकरी कब और कहां मिल जाए। किसी को पता नहीं। हरियाणा के इंजीनियर ने कभी सपने मे भी नहीं सोंपा था ​कि उसे विदेशी कुडी मिलेगी। लेकिन किस्मत ने उसे जापान की गुडिया से जीने मरने की रश्मे निभाने का मौका दे ही दिया।Haryana News: 700 से अधिक गौशाला, फिर भी 83 हजार बेसहारा पशु सडको पर..जानिए कहां से आ रहे है गोंवश

 

सुनील और रयोको की शादी से दोनों परिवार खुश हैं। सुनील की जापानी गुड़िया से पहली मुलाकात कॉफी मीट्स बेगल एप पर हुई थी। कुछ दिन बात हुई। फिर मुलाकात हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे ।

सुनील सिंगापुर की राकुटन कंपनी में एआई इंजीनियर हैं ट्रांसलेशन मॉड्यूल बनाने का काम करते हैं। सुनील की दुल्हनियां भी सिंगापुर में ही काम करती हैं। हिन्दुस्तान की दुल्हनियां बनी रयोको ने नमस्ते इंडिया कहकर अपनी शादी की खुशी भी जाहिर की है।

जापानी गुड़िया पर दिल दे बैठे सुनील ने हिंदू रीति रिवाज के साथ हरियाणा के झज्जर में शादी कर ली है। जापान की रहने वाली रयोको और सुनील की शादी में जापानी परिवार ने हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। डीजे की धुन पर वर पक्ष की महिलाओं के साथ नाचती जापानी महिलाओं ने शादी को यादगार बना दिया।

रेवाडी में रविवार को सरकुलर रोड रहेगा बंद: DC
रयोको को हिंदी नहीं आती है। लेकिन दिल की भाषा बखूबी समझती हैं। रयोको का कहना है कि हिन्दुस्तानी संस्कृति को सीखने और समझने की कोशिश कर रही हूं। सुनील के माता पिता झज्जर में रहते हैं।

जापानी गुड़िया पर दिल दे बैठे सुनील ने हिंदू रीति रिवाज के साथ हरियाणा के झज्जर में शादी कर ली है। जापान की रहने वाली रयोको और सुनील की शादी में जापानी परिवार ने हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। डीजे की धुन पर वर पक्ष की महिलाओं के साथ नाचती जापानी महिलाओं ने शादी को यादगार बना दिया।

सुनील की मां का कहना है कि इशारों की भाषा और कुछ-कुछ हिंदी में वो बात कर लेती है। माता-पिता अपने बेटे कर पसंद को लेकर काफी खुश हैु। सुनील का कहना है कि मई में जापान में भी उनकी शादी का जश्न मनाया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now