RSS: स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धारूहेडा में किया शस्त्र पूजन

On: October 15, 2021 7:16 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को एमटू के सोसायटी में स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रांत पर्यावरण प्रमुख सुभाष का बोद्धिक रहा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 1925 में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई। धीरे-धीरे लोग संघ से जुड़ते गए। वर्तमान में देश में संघ की चार हजार से ज्यादा शाखाएं चल रही हैं। विदेशों में भी संघ का कार्य फैल रहा है। नवरात्रा नारी पूजा व शक्ति का प्रकटीकरण का दिवस है। उन्होंने कहा कि यज्ञ, गाय, सज्जन शक्ति, मंदिर की रक्षा के लिए राम के रूप में युवा शक्ति की जरूरत थी।

rss 3 उन्होंने शक्ति के प्रकारों की विवेचना करते हुए कहा कि शक्ति के 5 प्रकार है जिनमें आत्मा बल, बुद्धि बल, शारीरिक बल, शस्त्र बल और संगठन बल है। कार्यक्रम में पर्यावरण बनाए रखने, गाय संरक्षण, ग्रामीण विकास के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने दंड का प्रयोग तथा सूर्य नमस्कार भी किया। बैठक में जिला संघ संचालक रामावतार लांबा, नगर संघ संचालक लक्ष्मण सिंह चांगवाल, नगर कार्यवाह देवेंद्र, सहकार्यवाह विकास कुमार, शारीरिक प्रमुख राजेश, जिला बौद्धिक प्रमुख अंकुर, प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार, नगर सेवा प्रमुख सुभाष, नगर ब़ोद्धिक प्रमुख रविंद्रर आदि मौजूद रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now