अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक बनेगी नई सड़कअंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक बनेगी नई सड़क

Rewari Breaking News: सर्कुलर रोड रिजल्ट चकाचक होगा। इस रोड को रेवाड़ी का लाइफ लाइन माना जाता है और जल्द ही इसे चकाचक करने का प्रोजेक्ट शुरू होगा। लंबे समय से अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी के बीच अधूरे पड़े रोड का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। इस रोड का निर्माण पहले 15 मार्च को होना था लेकिन कुछ कर्म से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

2.50 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क (Rewari Breaking News)

सर्कुलर रोड के बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक 2.50 करोड़ की लागत से 1.27 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। हालांकि यहां पहले से सड़क थी लेकिन अब इस सड़क को बिल्कुल नए तरीके से और मजबूत बनाया जाएगा।

इस दौरान ट्रैफिक की समस्या ना हो इसलिए पूरे प्रोजेक्ट को टुकड़ों में विभाजित करके पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा बावल चौक से अंबेडकर चौक तक मॉडल टाउन की तरफ वाले सड़क का काम पूरा कर लिया गया है लेकिन अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी का काम अभी भी अधूरा है। पहले 13 मार्च को इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का फैसला लिया गया था लेकिन किसी कार्य से इसे पूरा नहीं किया गया।

सड़क के निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क को वन वे रखा जाएगा और बैरिकेडिंग भी की जाएगी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

बता दे की सड़क निर्माण के दौरान यहां बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक का मार्ग वन वे रखा जाएगा। जिन लोगों को धारूहेड़ा चुंगी से बावल चौक जाना होगा वह लोग इस रास्ते का उपयोग कर पाएंगे।

 

अगर किसी गाड़ी को धारूहेड़ा चुंगी की ओर दिल्ली रोड की तरफ जाना हो फिर उसे राव अभय सिंह चौक से होते हुए पायलट चौक के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Exit mobile version
BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •