Rewri Crime: कार हटाने को कहा तो दुकानदार के साथ कर दी पिटाई

On: November 25, 2021 3:29 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। भिवाडी रोड पर महेश्चरी के निकट एक कबाड दुकानदार ने उसकी कार के पीछे खडी कार का हटाने की कहा तो आरोपियो ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही आरोपितो ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी
पुलिस को दी शिकायत में जिला नूंह के गांव शिकरावा निवासी साकिर ने कहा कि उनकी भिवाड़ी रोड पर गांव महेश्वरी गेट पर कबाड़ी की दुकान है। दुकान के सामने ही उन्होंने सेंट्रो कार खड़ी की थी। उनकी कार के पीछे सामने ढाबा पर खाना खाने के लिए आए कुछ युवकों ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार निकालने के लिए साकिर ने युवकों से कार हटाने के लिए कहा, लेकिन अलवर के गाव शहदपुर निवासी छोटे व उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। सभी ने मिलकर साकिर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। साकिर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now