सावधान! पहाडो में हुई बर्फबारी, ठंड को लेकर कई राज्यों में बिगडेगी हालत

On: January 2, 2024 9:53 PM
Follow Us:

दिल्ली: पहाडों में बर्फबारी हो रही है। ठंड तेजी से बढ रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बन रही है। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर भी शीत लहर का प्रकोप रहेगा।लाखों लोगों को राशन अटका, हरियाणा में 9380 डिपो धारक स्टाइक पर

विभाग ने दी चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में आगाह किया और अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।लाखों लोगों को राशन अटका, हरियाणा में 9380 डिपो धारक स्टाइक पर

cold

मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी 2024 के दौरान देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। केवल उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर जहां सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।Haryana: नई साल पर बुजुर्गो की बल्ले बल्ले, अब मनोहर सरकार अयोध्या की करवायेगी मुफ्त यात्रा

इस दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे शीत लहर वाले दिन होने की संभावना है। विभाग ने लोगो को ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे पहले व बिना किसी कारण घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now