Rewari: हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार: झूठी FIR दर्ज कराने के नाम पर हड़प चुकी 3 लाख; पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ी

On: September 3, 2023 2:20 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: झूठे केस में फसाने की धमकी देकर रेवाड़ी में एक युवक को 2 साल तक ब्लैकमेल कर रही एक महिला को रंगे हाथ साढे तीन लाख रूप्ए लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

 

Rewari: झूठे केस में फसाने की धमकी देकर पैसे लेती महिला रंगे हाथों काबू

पुलिस को भी शिकायत में रेवाड़ी के मयूर विहार के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी एक महिला से जान पहचान हुई थी। उसने उसे रेवाड़ी में रहने के लिए कमरा दिलाया था। इसके बाद वह यहां से कमरा बदलकर कहीं और चली गई।THANA RAMPURA

उसने उसकी कई बार आर्थिक मदद की। सुनील ने बताया कि डेढ़ साल पहले वह दिल्ली जाकर रहने लगी तथा ब्यूटी पार्लर खोलकर लोगों से इसी तरह झूठे केस बनाने की धमकी देकर पैसे बैठने लगी। वह सुनील से भी ₹300000 पहले वसूल चुकी है। इतना ही नहीं उसे बार-बार फसाने की धमकी देकर साढे तीन लाख की डिमांड की जा रही थी।।Jawan Advance Booking: ‘जवान’ की 24 घंटे में हुई 10 करोड़ की एडवांस बुकिंग, बाहुबली 2 का तोड़ सकती है रिकॉर्ड !

सुनील ने महिला की ओर से ब्लैक मेल करने की जानकारी रामपुर थाना पुलिस रेवाड़ी को थी। पुलिस की योजना के अनुसार युवक पैसे देकर महिला के पास पहुंचा। पुलिस ने पहले हुई उसकी व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी कब्जे में ले ली है। जैसे ही महिला ने उसे पैसे लिए पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। पुलिस में महिला के खिलाफ मामला  दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now