Rewari: अपोलो शोरूम से 5 लाख रुपयों के टायर चोरी, दीवाली पर दुकानदार का निकला दिवाला, पुलिस खंगाल रही फुटेज

On: November 10, 2023 7:43 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: बावल के प्राणपुरा रोड स्थित अपोलो टायर शोरूम के ताले तोड़कर चार लगभग 5 लाख रुपयों के टायर चोरी कर ले गए। अचानक हुए चोरी से दीवाली पर दुकानदार का दिवाला निकल गया है। बृहस्पतिवार की सुबह मालिक जब शोरूम पर पहुंचा तो चोरी का पता चला, सामान गायब होने से उनकी होश उड गए।रेवाड़ी में हुई बारिश, स्मॉग से मिली राहत

पुलिस के अनुसार बावल के दीनदयाल ने प्राणपुरा रोड पर अपोलो टायर को शोरूम किया हुआ है। बुधवार की शाम वह शोरूम को बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह शोरूम पर पहुंचा तो शटर बंद था, लेकिन दोनों ओर के ताले टूटे हुए थे। जैसे ही उसने शटर खोला तो उसके होश उड गए।Rewari-NCR Delhi में अचानक बदला मौसम, बारिश और सर्द हवाओं ने AQI गिरा धडाम ?

5 लाख का सामान चोरी– सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब चैक किया तो शोरूम से गाड़ियों व बाइकों के अनेक टायर गायब थे। शोरूम से लगभग 55 टायर चोरी हुए है, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये हैं।

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में: पुलिस के मुताबिक चोरों ने इस चोरी को अंजाम देने के लिए ट्रैक्टर या पिकअप आदि का प्रयोग किया होगा। फुटेज में रात को यहां से गुजरने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की पहचान कर जांच की जा रही है। पुलिस बाजार व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now