Rewari: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, Suicide या Murder ?

On: May 6, 2024 12:02 PM
Follow Us:
शराबी ने की पुलिस को कॉल, जनाब सींमत मरा नहीं मारा गया है, जानिए क्या पूरा माजरा

परिजनो का आरोप है उसकी हत्या करके उसे लटकाया गया है
Rewari : गोकलगढ़ में लापता युवक कस शव गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में फंदे (Suicide) पर झूलता मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जहां पर शव लटका मिला वही शराब की बोतले भी पडी मिली है।

पुलिस के अुनसार रेवाड़ी शहर के साथ लगते गांव गोकलगढ़ निवासी विकास (21) शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे अचानक घर से लापता हो गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

shrab

शव लटका मिला: विकास अपने पिता की दुकान को संभालता था। ग्रामीणों ने बताया कि जिस खंडहरनुमा मकान में शव मिला है। वहां गांव के नशेड़ी युवक बैठे रहते हैं। पुलिस जांच में भी वहां शराब की बोतलों के अलावा नशा का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर विकास ने खुदकुशी की या फिर उसकी (Murder news rewari)  हत्या की गई।

परिवार ने बताई हत्या: गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में विकास पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल समान्य कार्रवाई की है, लेकिन परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now