Rewari: रत्तीराम की टिक्की के दीवाने हैं लोग, दादा की दुकान संभाल रहा पोता

On: November 19, 2023 8:53 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: यू तो रेवाड़ी शहर रेवाडी बनाने व पीतल नगरी के नाम से मशहूर है। लेकिन इसके साथ खान पान को लेकर कई प्रसिद्धिया बनी हुई है। रेवाड़ी में रत्तीराम की टोस्ट टिक्की एक प्रसिद्ध नाम है।World Cup 2023 मे विजेता पर होंगी नोटो की बरसात, जानिए इस बार विजेताओ को कितनी मिलेगी राशि

रेवाड़ी वाली टिक्की का स्वाद इतना मशहूर है कि जब लोगों को टिक्की के खाने की इच्छा होती है, तो उनका पहला विचार रत्तीराम की टिक्की पर आता है। रत्तीराम के पोते कमलकांत बताते हैं कि जब वे बच्चे थे, तब ही उनके दादा का निधन हो गया था।

TIKKI REWARI

इसके बाद उनके पिता चिरंजीलाल ने दुकान का प्रबंधन संभाला। अब उन्हीं के नेतृत्व में यह दुकान चल रही है। लेकिन टिक्की का स्वाद वहीं है जैसा कि वर्षों पहले था।

हालांकि रत्तीराम ने 78 साल पहले टिक्की बेचने का काम शुरू किया था, जब उन्होंने रेहड़ी से यह व्यापार शुरू किया। अब उनके पोते दुकान का संभाल रहे है, जो मोती चौक पर स्थित है।IND vs AUS Final: World Cup में सुरक्षा पर उठे सवाल, फिलिस्तीनी सपोर्टर ग्रांउड में कैसे पहुंचा

यह दुकान 1945 में शुरू हुई। रत्तीराम ने शहर के घंटेश्वर मंदिर के पास टिक्की की रेहड़ी लगानी शुरू की थी। यहां बने मसालों के साथ बिना प्याज और लहसुन के तैयार की जाती है टिक्की, जिसे लोगों ने इतना पसंद किया कि उनकी रेहड़ी पर भारी भीड़ जम जाने लगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now