Rewari News: नंदरामुपर बास में यूपी की महिला की मौत

On: July 28, 2025 5:56 PM
Follow Us:
SUICIDE

Rewari News: धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कोसी जिले के गांव कादोन निवासी 42 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। वह बीते कई वर्षों से अपने परिवार सहित गांव में पूर्व सरपंच रावत के खेतों में मजदूरी का कार्य कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, कमलेश रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।Rewari News

थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि महिला की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now