Rewari News: SDM Bawal ने Govt School गुजर माजरी का किया औचक निरीक्षण

On: November 21, 2025 8:33 PM
Follow Us:
एसडीएम बावल ने रावमा विद्यालय गुजर माजरी का किया औचक निरीक्षण

Rewari News: SDM Bawal मनोज कुमार ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजर माजरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालयों के अध्यापकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अचानक उनके स्कूल पहुंचने पर स्टाफ की नींद उड गई।Rewari News

एसडीएम बावल मनोज कुमार ने विद्यालय में सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए निरंतर पढ़ाई करने को लेकर जागरूक किया। वहीं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की प्रतिभा राष्ट्र की पूंजी है, उनका सर्वश्रेष्ठ विकास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now