Rewari News: रोटरी क्लब भिवाड़ी ने महेश्वरी स्कूल में करवाए विकास कार्य

On: September 25, 2025 5:20 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: महेश्वरी राजकीय वमा विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

धारूहेड़ा: महेश्वरी राजकीय वमा विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल और ग्रामीणों की ओर से रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। Rewari News

रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों को औपचारिक रूप से प्राचार्य को सौंपा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने क्लब द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। Rewari News

Rewari News: रोटरी क्लब भिवाड़ी ने महेश्वरी स्कूल में करवाए विकास कार्य
Rewari News: रोटरी क्लब भिवाड़ी ने महेश्वरी स्कूल में करवाए विकास कार्य

रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यालय को हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। वहीं, प्राचार्य मंजू बाला ने क्लब का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मदद से स्कूल के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार हुआ है। बता दें कि रोटरी क्लब ने महेश्वरी के अलावा खटावली और ढाकिया के स्कूलों में भी विकास कार्य कराए हैं। Rewari News

समारोह में सरपंच मीनाक्षी देवी, अध्यापक संघ के प्रधान महावीर यादव, डॉक्टर रूप सिंह, हरीश गौड़, संजय रावत, पवन, कुलदीप, संदीप, राकेश सोनी, पूर्व सरपंच करण, हवा सिंह, सतीश, भूप, महेंद्र, ज्योति, निर्मला और ऋतु राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now