Rewari News: पडोसी ही निकले चोर, जानिए कैसे चढे हत्थे

On: July 20, 2024 4:55 PM
Follow Us:

Rewari News : शाखा-II धारूहेड़ा ने मकान से मोबाईल व पर्स चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाले कोई ओर नहीं बल्कि उनके पडोसी ही निकले।

वार्ड नं 7 धारूहेड़ा के रहने वाले रमेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई को सुबह के समय दो चोर उसके मकान में घुस गए और उसके कमरे से उसका मोबाइल व पर्स चोरी करके ले गए। पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

सीसीटीवी के चलते दबोचे: पुलिस वार्ड नं 4 धारूहेड़ा निवासी विशाल उर्फ छोटा व वार्ड नं 5 धारूहेड़ा निवासी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now