Rewari news: Haryana को मिली चार स्पेशल नई ट्रेन, यहां जानिए ट्रेनों के नाम और शेड्यूल ?

On: April 8, 2024 10:05 AM
Follow Us:

Rewari news : रेल में यात्रा करने वाली के लिए बडी खुशी की खबर है। अप्रैल माह में यात्रियों की (railways news) रेलवे की ओर से 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सबसे खुशी की की बात यह है ये ट्रेने रेवाडी से होकर गुजरेगी। ऐसे में रेवाडी (Rewari news)  के लोगो को भीउ से राहत मिलेगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियो की बढती संख्या के चलते निर्णय लिया गया हैं। लोगो की सुविधा के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।

ये ट्रेनें  Rewari से होकर 14 अप्रैल से चलेगी

Train No-1-. गाड़ी संख्या 04809, भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैंगलूरू स्पेशल ट्रेन 21 और 27 अप्रैल को (2 ट्रिप) भगत की कोठी से 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.30 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैगलूरू पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04810, सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैगलूरू-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 23 और 29 अप्रैल को (2 ट्रिप) सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैगलूरू से 16.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12.40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Train no- 2: . गाड़ी संख्या 04707, बीकानेर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 14 और 21 अप्रैल को (2 ट्रिप) बीकानेर से रविवार को 12.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 20.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04708, दरभंगा-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अप्रैल को (2 ट्रिप) दरभंगा से सोमवार को 23.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 08.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

ये ट्रेन रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, पनिया हवा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनियां व जोगियारा स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

 

Train no-3: . गाडी संख्या 09609, मदार-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 14 और 21 अप्रैल को (2 ट्रिप) मदार से रविवार को 08.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.00 बजे हावडा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, हावडा-मदार स्पेशल ट्रेन 16 और 23 अप्रैल को (2 ट्रिप) हावड़ा से मंगलवार 15.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 21.55 बजे मदार पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

Trainno-4: . गाड़ी संख्या 04811, भगत की कोठी-कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन 18 और 27 अप्रैल को (2 ट्रिप) भगत की कोठी से 19.30 बजे रवाना होकर चौथे दिन 09.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04812, कोयम्बटूर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल और 1 मई को (2 ट्रिप) कोयम्बटूर से 02.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 11.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी  इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now