Rewari News: अपने ही ब्यान में फस गए डीएसपी, मंत्री हुए आग बबूला, तहसीलदार व डीएफओ को सोंपी जांच

On: July 29, 2025 11:15 AM
Follow Us:
हरियाणा के इन गांवों में बनेगें महिला सांस्कृतिक केंद्र, 71.09 लाख रुपये की आएगी लागत

Rewari News:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव खरखड़ा का एक मामला था। इसमें महिला के घर में हुई छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की शिकायत पर रेवाड़ी हेडक्वार्टर डीएसपी रविंद्र कुमार की लापरवाही की बात सामने आई। इस मामले में डीएसपी केस के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे।

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार को दोपहर 3 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई।

4 मामले पैडिंग: बता दे कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 परिवादों की सुनवाई की हुई, जिनमें 8 नए व 4 लंबित परिवाद शामिल थे। बैठक में 40 मिनट तक कुल 13 परिवादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 का मौके पर निपटारा किया गया। जबकि शेष मामलों को लंबित रखते हुए निर्धारित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।Rewari News

डीएसपी की कार्रवाई पर उठे सवाल: महिला के घर में हुई छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की शिकायत पर रेवाड़ी हेडक्वार्टर डीएसपी रविंद्र कुमार की लापरवाही की बात सामने आई। महिला ने बताया कि उसके घर में 16 जून को चार गाड़ियों में सवार होकर 20-22 लोग आए थे। उसके घर में तोड़फोड़ हुई परिवार के लोगों के साथ व बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले में डीएसपी केस के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे।

मंत्री विपुल गोयल का आया गुस्सा: डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन डीएसपी अपनी बात को मंत्री के समक्ष ठीक प्रकार से नहीं रख सके, इस बात पर मंत्री विपुल गोयल गुस्सा हो गए। डीएसपी से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम बताने में चूक हो गई। महिला ने दीपक और पंकज को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

डीएसपी ने 5 गिरफ्तार आराेपियों के नाम तो बताए लेकिन उसमें पंकज और दीपक शामिल नहीं थे। इस पर मंत्री ने कहा कि जब पीड़िता ही कारवाई से संतुष्ट नहीं है तो किस बात की कार्रवाई हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now