Rewari News: वाहन चालक ध्यान दें: किशनपुर रेलवे फाटक बंद

On: February 22, 2026 6:32 PM
Follow Us:
train news

Rewari News उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत बावल-अजारका के बीच स्थित किशनपुर रेलवे फाटक (एलसी नंबर 76) 25 फरवरी तक बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और ओवरहॉलिंग के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है।Rewari News

रेल सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए ट्रैक की मरम्मत और पैकिंग का कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे और बड़े वाहन रानौली के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज संख्या 75 का प्रयोग कर सकते हैं।

स्थानीय और हल्के वाहनों के लिए साबी नदी वाले कच्चे रास्ते को डायवर्ट रूट के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now