Rewari News: धारूहेड़ा को उपमंडल बनाने की मांग, CM Haryana से मिलेंगे खोला

On: July 15, 2024 8:47 AM
Follow Us:

Rewari News: विधानसभा चुनाव आते ही एक बार फिर धारूहेडा के उपमंडल बनाने की मांग उठन लगी है। ग्रामीणों की मांग पर डा. सतीश खोला ने कहा की धारूहेड़ा उपमंडल बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए सभी नेताओं को साथ लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सतीश खोला ने अपने जन संपर्क अभियान के तहत रेवाड़ी विधानसभा के मुंडिया खेड़ा गांव में जन जागरण अभियान चलाया। लगभग 20 सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभांवित भी करवाया।

उन्होंने कहा भले ही रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा का विधायक नहीं है लेकिन यहां भी मूलभूत ढांचे के विकास के लिए उतना ही पैसा मिला है जितना अन्य क्षेत्रों को​ मिला है।

अलग पंचायत बनाने की मांग

मुंडिया खेड़ा के ग्रामीणों ने कहा की उनके गांव में लगभग 500 घर है। उनकी पंचायत बालियार कलां के साथ है। नॉर्म पूरे है इसलिए इनको अपने गांव की पंचायत बनाई जाए।

सोंपा मांग पत्र: राजेंद्र सरपंच, पृथ्वी पूर्व सरपंच, कंवर सिंह पूर्व सरपंच, अभय सिंह नंबरदार, रूपचंद नंबरदार, नवीन पंच, मनीष पंच, सूबे पंच, मधु पंच, सतीश, सुभाष, नित्यानंद, नरेश यादव, सतबीर यादव, राकेश यादव, राजकुमार, अमन, मित्रसेन, समर, धर्मवीर समेत अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now