Rewari News: DC अभिषेक मीणा ने धारूहेड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ , जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

On: January 27, 2026 12:58 PM
Follow Us:
धारूहेडा में डीसी अभिषेक मीणा ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

Rewari News: धारूहेड़ा: जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थापित की गई डिजिटल लाइब्रेरी का उपायुक्त अभिषेक मीणा ने मंगलवार को शुभारंभ किया । इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।Rewari News

धारूहेडा में डीसी अभिषेक मीणा ने  डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ
धारूहेडा में डीसी अभिषेक मीणा ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

उपायुक्त ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को ई-बुक्स, शैक्षणिक वीडियो, सामान्य ज्ञान, अखबार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। डिजिटल लाइब्रेरी में कम्प्यूटर, किंडल के साथ हाई स्पीड इंटरनेट, पूर्ण वातानुकूलित, पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।Rewari News

धारूहेडा: जागरूकता रैली को रवाना करते हुए डीसी रेवाडी
धारूहेडा: जागरूकता रैली को रवाना करते हुए डीसी रेवाडी

रेली को किया रवाना: इस मौके पर जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता रैली को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । उन्होंने कहा कि नशा न करे य़ह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी, विरेन्द्र यादव ने बताया कि कोसली, बावल में डिजिटल लाइब्रेरी डीसी अभिषेक मीणा पहले ही शुभारम्भ कर चुके है।

उन्होंने कहा डिजिटल  लाइब्रेरी  का  बच्चे  भरपूर  उपयोग कर सकेंगे l रेवाड़ी, बावल, कोसली  की  लाइब्रेरी में 350 बच्चे  फायदा  उठा सकते है l  कस्बा की  लाइब्रेरी  सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक  रविवार को  सुबह 9 बजे  शाम 5 बजे तक  खुली रहेगी, शनिवार को  लाइब्रेरी  बंद रहेगी l इसके  उपरांत  डीसी ने  गरीब  लोगों  को  कम्बल  प्रदान किएRewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now