Rewari news: पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया अनावरण

On: December 13, 2025 11:28 AM
Follow Us:
 
-युवाओं को देश के महान योद्धाओं के पराक्रम, साहस और धैर्य के बारे में दें जानकारी
 
-महान योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय कार्य
 
रेवाड़ी, 12 दिसंबर।
केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को बावल के गांव धरचाना में स्थापित की गई महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, संजय छौक्कर, महेंद्र सिंह, दशरथ सिंह चौहान, शीला सिंह शेखावत, प्रताप सिंह मौजूद रहे।
IMG 20251213 112209
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव धरचाना में स्थापित की गई पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा युवाओं को अद्भुत साहस, पराक्रम और धैर्य की प्रेरणा देगी। हमें युवा पीढ़ी को देश के महान योद्धाओं, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए। युवाओं को महान योद्धाओं के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी राज चौहान ऐसे महान योद्धा हुए हैं, जिन्होंने 17 बार अपने दुश्मन को हरा दिया था। वहीं आंखों से अंधा  हो जाने के बाद भी अपने शब्दभेदी बाण से दुश्मन मुहम्मद गौरी को मार गिराया था। हमें पृथ्वी राज चौहान के जीवन प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
rajput
उन्होंने धरचाना गांव के ग्रामीणों को पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अन्य गांवों में भी शूरवीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित कर उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए, जिन पर उचित कार्रवाई करने का उन्होंने आश्वासन दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now