Haryana:शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

On: October 26, 2025 7:19 AM
Follow Us:

 

रेवाडी। पुलिस अधीक्षक रेवाडी  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए रेवाडी पुलिस के 50 जवानों ने नेशनल पुलिस म्यूजियम, नई दिल्ली का दौरा किया।

इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों ने देशभर के वीर पुलिस शहीदों के जीवन, योगदान और शौर्यगाथाओं को नजदीक से जाना। नेशनल पुलिस म्यूजियम के भ्रमण के दौरान जवानों ने भारत की पुलिस सेवा के गौरवशाली इतिहास, विभिन्न राज्यों की पुलिस की उपलब्धियों और बलिदान की प्रेरणादायक गाथाओं को देखा व समझा।

इस दौरे का उद्देश्य जवानों में सेवा भावना, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और प्रबल करना रहा।*

— पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now