Rewari News: राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को फाउंडेशन ने किया सम्मानित

On: January 18, 2022 11:22 AM
Follow Us:

लावण्या फाउंडेशन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
रेवाडी: रेवाड़ी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लावण्या फाउंडेशन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। श्री गणेश वंदना से समारोह की शुरुआत हुई। संस्था के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि रेवाड़ी की टीम लगातार सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर रही है।

72 महिला कांस्टेबल अभ्यर्थी के शपथ पत्र मिले झूठे : आयोग ने 28 जनवरी तक वापस लेने को कहा, नहीं तो होगी FIR

यहां के युवा जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना रहे हैं, जो कि अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने के लिए लावण्या फाउंडेशन एक बेहतर विकल्प का काम कर रही है। संस्था के कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार व हीतू कौशिक ने ने बताया कि रेवाड़ी के युवा राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार जीत रहे हैं। हाल ही में पंचकूला में संपन्न हुए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रेवाड़ी की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Crime: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3 लाख रुपए और स्कूटी लूटने वाले एक साल बाद काबू

रविवार को हुए कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। संस्था सचिव विवेक यादव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष झम्मन सैनी, संयुक्त सचिव आदित्य डाटा, सह सचिव रोहित सैनी, संगीता,अंकुर खेर, रोहित बत्रा, प्राशी वशिष्ठ, अंजलि, दीप्ति, आरती, सिमरन, निर्मला, पूर्वी, सागर सैनी, मनीषा, मंयक सैनी, सौरव, ललित, गजानन्द, सौरभ, गोविन्द मौजूद रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now