बालियर कला व गिंदोखर में रेवाड़ी के विधायक ने रास्ते का किया लोकार्पण

On: November 26, 2023 5:47 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विधायक चिरंजीव राव ने अपनी विधानसभा के गांव बालियर कला में रास्ते का लोकार्पण किया तो वहीं गांव गिंदोखर में रास्ते का शिलान्यास किया। जिला पार्षद मनीराम यादव भी मुख्य रूप से उनके साथ मौजूद रहे।

IMG 20231126 WA0027
विधायक ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन किया। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विधायक चिरंजीव राव द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया।Dharuhera: चक्षु शर्मा महिला राष्टीय अध्यक्ष व विकाश शर्मा बने राष्टीय उपाध्यक्ष

विधायक चिरंजीव राव ने कहा विधायक के कोटे में आने वाले ग्रांट को जरूरत के हिसाब से गांव में लगवाया जा रहा है। बाकी रुके हुए सभी कार्यों को कांग्रेस की सरकार बनने पर करवाया जाएगा।

विधायक चिरंजीव राव ने वायु प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हर वर्ष इन दिनों में वायु प्रदूषण होता है जो कि बहुत ही चिंताजनक है। हर व्यक्ति इससे प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार कोई सबक नहीं लेती और न ही वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाती है।BAWAL: दीनबंधु चौधरी छोटूराम को किया नमन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं राजस्थान सहित पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा पांचो राज्यों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now