Rewari: नोकरानी पर शक, Sector 4 से 6 लाख के गहने चोरी

On: June 27, 2023 10:34 AM
Follow Us:

Best24News, Rewari: यहां के सेक्टर चार से करीब 6 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए हैं. गहने बेड में रखे हुए थे. जब महिला
फंक्शन में जाने के लिए गहने लने लगी तो वहां से जेवरात गायब मिल. जेवर गायब होने से महिला के होश उड गए.

chori 2 11zon
FILE PHOTO

थाना मॉडल टाउन को पुलिस को दी शिकायत मे संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले 3 साल से रेवाड़ी के सेक्टर-4 में रह रहे है. परिवार में उनकी मां, पत्नी और 2 बच्चे हैं. उन्होंने अपने बेड में करीब 6 लाख रुपए के सोने के गहने रखे हुए थे.

नौकरानी पर चोरी का शक जताया
संदीप के अनुसार, अभी उन्हें एक फंक्शन में शामिल होने के लिए जाना था. पत्नी तैयार होने लगी तो उसे बेड में गहने नहीं मिले. उनका नोकरानी पर शक जाहिर किया है.Rewari: धारूहेड़ा का बस स्टैंड झील में तब्दील, अधिकारी मौन

ये जेवरात हुए गायब
संदीप के अनुसार सोने का कड़ा 18 ग्राम, चेन 18.5 ग्राम, अंगूठी 6.5 ग्राम, हार 30 ग्राम, काटें 5 ग्राम, गलसरी 11.5 ग्राम, लॉकेट 3.5 ग्राम शामिल हैं। यह सभी गहने पैकिंग डिब्बी में थे और उन्हें एक बैग में डालकर बेड में रखा गया था. पु​लिस ने गहने चोरी के आरोप में मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now