Rewari: डूंगरवास में श्याम बाबा का जागरण व भंडारा

On: June 10, 2024 6:00 PM
Follow Us:

Rewari: गांव डूंगरवास में खाटू वाले श्री श्याम बाबा का भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया।भंडारे से पूर्व सुबह हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुति डाल समाज में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

रात को श्री श्याम श्रद्धालु मंडल की ओर से आयोजित जागरण में रेवाड़ी की गोपाल शर्मा एंड पार्टी ने बाबा का गुणगान किया। दिल्ली के गायक धर्मवीर फौजी, मुंबई के बॉबी राजा के भजनों पर देर तक श्रद्धालु झूमते रहे।

सुबह मंदिर में हवन यज्ञ के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में डूंगरवास सहित रसगण, मसानी, तितरपुर, जोनावास, निखरी व आसपास के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now