Rewari: नंदरामपुर बास स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

On: May 15, 2024 4:43 PM
Follow Us:

Rewari: राजकीय वमा विद्यालय नंदरामपुरबास का  (Nandrampur Bass School) दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अजय यादव ने बताया कि विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है।

 

जबकि रिजल्ट सो प्रतिशत रहा। इस अवसर पर मेरिट सूची में आये विद्यार्थियों के साथ-साथ दूसरी स्कूल से इस विद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मुकेश कुमार व अशोक कुमार ने किया।

 

इस मौके पर राजेश कुमार, कविंद, नवीन, प्रदीप, किशोर, महेंद्र, देवेंद्र, दीप सिंह, अजय, सुरेश कुमार, सोनिया, सीमा, सरिता, पूनम आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now