अब चमकेगा शहर का बाईपास, 2 किमी सड़क बनेगी शानदारअब चमकेगा शहर का बाईपास, 2 किमी सड़क बनेगी शानदार

Rewari Hindi Samachar: रेवाड़ी के बाईपास की सूरत जल्द बदलने वाली है। राव अभय सिंह चौक से लेकर कर्नल राम सिंह चौक तक की सड़क को करोड़ों रुपए खर्च करके चकाचक बनाया जाएगा। लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चकाचक बनाने के लिए 6.79 करोड रुपए खर्च होंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है और उम्मीद है कि मई तक इसका काम शुरू हो जाए।

कई सालों से इस सड़क की रिपेयरिंग नहीं हुई है ऐसे में सड़क कई जगहों पर खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिससे बरसात के समय परेशानी होती है। नए सिरे से सड़क को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा और यहां पर सेफ्टी के लिए भी कई उपकरण लगाए जाएंगे ताकि दुर्घटनाएं ना हो।

सड़क पर बढ़ गया है ट्रैफिक का दबाव

सड़क पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है यही वजह है कि सड़क की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। लंबे समय से सड़क का मेंटेनेंस नहीं हुआ है ऐसे में अब सड़क को फिर से करोड़ों रुपए खर्च कर चकाचक बनाया जाएगा।

जल्द शुरू होगा काम

आपको बता दे की बाईपास के कुछ हिस्सों में प्राइम कोर लगाया जाएगा। इसके बाद डीबीएम की परत बिछाई जाएगी जिससे सड़क की न्यू मजबूत होगी। वहीं सड़क पर कई तरह की नहीं टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक खराब ना हो सके। इसके लिए टेंडर जारी हो गया है और जल्द से जल्द इसका काम भी शुरू हो जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •