Haryana News: रेवाड़ी गौ रक्षा दल को गुरुग्राम श्री राम गौशाला की ओर से किया सम्मानित

On: January 11, 2026 1:08 PM
Follow Us:
गुरुग्राम की श्री राम गौशाला रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता की रक्षा और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेवाड़ी गौ रक्षा दल टीम को सम्मानित किया गया।

Haryana News: धारूहेड़ा: गुरुग्राम की श्री राम गौशाला रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता की रक्षा और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेवाड़ी गौ रक्षा दल टीम को सम्मानित किया गया।Haryana News

श्रीराम गोशाला के प्रधान दयानंद शर्मा, उपप्रधान नीलम यादव केशव यादव ने बताया कि रेवाड़ी गो रक्षा दल टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेवात और आसपास के क्षेत्रों में गौहत्या पर रोक लगाने, घायल एवं बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और निरंतर निगरानी जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।Haryana News

वर्तमान समय में गौसंरक्षण एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी बन चुका है और इसमें स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गौशाला प्रबंधन ने टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नंदूगौशाला प्रधान रोहित यादव, हन्नी यादव, संजू गुजर्र व अभिषेक यादव मौजूद रहे।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now