Rewari: स्टोर में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

On: February 11, 2026 1:21 PM
Follow Us:

फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Rewari:रेवाड़ी में बुधवार तड़के राजेश पायलट चौक पर जेप्टो के स्टोर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को बुलाना पड़ा। मॉडल टाउन थाना पुलिस व डीएसपी बावल भी मौके पर पहुंच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई, परंतु लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी।

चौक के पास ही जेप्टो कंपनी का स्टोर है। मंगलवार शाम को कर्मचारी स्टोर बंद करने के बाद चले गए थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजे आसपास के लोगों ने स्टोर से धुआं उठता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ मॉडल टाउन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए।

 

 

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक सात गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना के बाद थाना मॉडल टाउन प्रभारी रतन सिंह व बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण भी मौके पर पहुंच गए।

 

लगभग 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग सुबह 11 बजे तक स्टोर से धुआं उठता रहा।
एक साल में दूसरी बार लगी आग

 

इस स्टोर का शुभारंभ करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। स्टोर खुलने के कुछ दिनों बाद ही इसमें आग लग लग गई थी। उस समय भी स्टोर का सामान जलकर राख हो गया था। अब एक बार फिर स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now