Rewari Crime: हवाई फायर करने व मारपीट करने वाले दो बदमाश काबू, हथियार बरामद

On: December 7, 2021 12:15 PM
Follow Us:

गाडी को साइड देने को लेकर हुआ था झगडा
बावल: थाना बावल पुलिस ने हवाई फायर करने व मारपीट करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव पनवाड निवासी रविन्द्र उर्फ तातरिया व सुधीर उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
गांव रसियावास निवासी मंजीत ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मै खेतीबाङी का काम करता हूं। दिनांक 14 नवंबर को मै अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठकर हरसौली दोस्त की शादी समारोह मे जा रहे थे। इसी दौरान हरसौली फाटक पर हमें प्रदीप गांव खिजूरी व काला निवासी खिजुरी गाङी मे मिले थे। हमारा उनसे गाड़ी साइड में लेने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अगले दिन जब मैने प्रदीप खिजुरी को फोन किया तो उसने मुझे फोन पर गाली-गलौच करके धमकी दी। इसके थोङी देर बाद जब मैं अपने साथी जतिन, कृष्ण, संदीप, नरेन्द्र, बिरेन्द्र उर्फ ढिल्लू के साथ मेरे कुँए पर बैठे थे। तभी स्विफ्ट गाङी मे हांडा निवासी रुध, बच्चु निवासी टीकला, दिवान निवासी टीकला, चोट व काला वासियान खिजूरी सवार होकर आये और गाङी को दूर खङा कर दिया था। इनसे पहले मोटरसाईकिल सवार कुछ और लड़के वहाँ आये व कुंआ से दूर बाईक खङी करके खङे हो गये। उन्होंने अपने हाथ मे लकङी की बेंसे व पाईप ले रखी थी। वो सभी हमारे नजदीक आने लगे तो हम सभी जान बचाने के लिए भागने लगे। हमे भागता देख वे हमारे पीछे दौङे। इस दौरान बिरेन्द्र व कृष्ण गिर गये। तभी उन सबने मिलकर कृष्ण व बिरेन्द्र की डंडों से पिटाई की। इसके बाद हांडा ने हवाई फायर भी किया और वो सभी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना हमने पुलिस को दी तथा घायल कृष्ण और बिरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने शिकायतकर्ता मंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बावल पुलिस ने पांच आरोपियों प्रदीप उर्फ छोटु, मनीष, नितेश उर्फ दादा, दिनेश उर्फ डंचा व प्रवीन उर्फ ढिल्लू को दिनेश उर्फ डंचा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में दो आरोपियों रविन्द्र उर्फ तातरिया व सुधीर उर्फ भोलू को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ छोटू के कब्जे से एक देशी कट्टा व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now