REWARI BMG Election: चुनावों को लेकर बांटे चुनाव चिंह, जानिए किसकी रहेगी टक्कर

On: February 7, 2026 7:50 PM
Follow Us:
बीएमजी आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया घोषित, इन दिन होगा मतदान

REWARI BMG Election: रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी के अंतरिक्ष टावर समिति के नई प्रबंधन कार्यकारिणी 2026-29 के लिए चुनाव रविवार 8 फरवरी को होंगे। मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव आंबटित किए गए।

रविवार को होगा चुनाव: चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया नई प्रबंधन कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार 8 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक होना निश्चित किया गया है।अंतरिक्ष टावर के 287 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के उपरांत मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे ।REWARI BMG Election

IMG 20260207 WA0038
उन्होंने बताया प्रबंधन कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए नीरज बाला उगता सूरज -सुधा यादव हाथ की घड़ी, उपप्रधान लाली देवी उगता सूरज- सरिता कुमारी हाथ की घड़ी महासचिव किशोर कुमार उगता सूरज -सरोज हाथ की घड़ी , स हसचिव पल्लवी रानी उगता सूरज- सुरेंद्र सिंह हाथ की घड़ी , खजांची रंजना उगता सूरज- विजय प्रकाश पांडे हाथ की घड़ी इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों प्रमिला हाथ घड़ी ,रुचित्रा उगता सूरज, पूनम उगता सूरज, रेणु हाथ घड़ी, सीमा यादव उगता सूरज, सुमन हथकड़ी, केला देवी हाथ घड़ी, ऋषि प्रकाश गुप्ता सूरज, भरपाई हाथ घड़ी ,संजीव कुमार उगता सूरज,रजनी हाथ की घड़ी, सन्नी उगता सूरज के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि मतदान केंद्र बीएमजी के अंतरिक्ष टावर 4 के सामने ही कम्युनिटी केंद्र में बनाया गया है। रविवार को होने वाले चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

चुनाव को सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव के साथ दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ,उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार सतबीर प्रकाश, राजेश वत्स, नवीन यादव, दीपक शर्मा व रामकुमार शर्मा सहयोग करेंगे।उन्होंने सभी उम्मीदवारों से चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाने में सहयोग का आह्वान किया है।

Regards

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now