Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गांव रामपुरा में अतिक्रमण पर एक्शन

On: June 27, 2023 8:19 PM
Follow Us:

घरों के आगे बने तोडे रैंप तोड़े, सरपंच बोले, गांव को बनाएंगे साफ-सुथरा और हरा-भरा
रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गांव रामपुरा में मंगलवार को ग्राम पंचायत की तरफ से घरों के आगे बने रैंप को तोड़ा गया। सरपंच का कहना है कि ये रैंप आने जाने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बने हुए थे।

rampura 2
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गांव रामपुरा में अतिक्रमण पर एक्शन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एक्सईएन जयप्रकाश की देखरेख जेसीबी से रेेंपो तोड़ा गया।सरपंच नरेश यादव ने बताया कि रामपुरा गांव के अधीन आने वाले मयुर विहार और तुलाराम विहार में काफी लोगों ने अपने घरों के आगे रैंप बनाए हुए थे।

ये रैंप ना केवल आम लोगों को बल्कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी मुसिबत बने हुए थे। जिसके चलके उन्हें बार-बार शिकायतें मिल रही थी।Rewari: तीन माह में छह बार फुंका धारूहेड़ा में ट्रांसफार्मर, गुस्साए लोगो ने एक्सईन कार्यालय पर काटा बवाल

मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन रैंप को तोड़ा गया है। सरपंच नरेश यादव ने कहा कि रामपुरा गांव एतिहासिक गांव है। इसे ना केवल साफ-सुथरा, बल्कि पूरी तरह हरा-भरा बनाया जाएगा।

rampura
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गांव रामपुरा में अतिक्रमण पर एक्शन

सरपंच नरेश यादव ने कहा कि उनका संकल्प है कि वे रामपुरा गांव को जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में एक अग्रणी गांव की सूची में शामिल कराएं और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य भी कराए जा रहे है।Rewari: बावल में ट्रांसपोर्टर को गोली मारने वाले चढे पुलिस के हत्थे

कई लोगो ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के चलते उनके स्वर दब कर रह गए। मौके पर समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी संदीप खोला, ग्राम सचिव सुरेंद्र सिंह, सरपंच नरेश यादव उर्फ नरु मौजूद थे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now